फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पहुंचा डेंगू बुखार, सिर्फ कानपुर में 15 मामले

Tue, 18 Aug 2015 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाद अब यूपी में भी डेंगू के मामले सामने आएं हैं। अकेले कानपुर में ही इसके 15 मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


यूपी के कानपुर से सटे घाटमपुर के बौहार गांव निवासी डेंगू पीड़ित सर्वेश तिवारी (40) ने मंगलवार सुबह उर्सला आईसीयू में दम तोड़ दिया। बौहार में अब तक सात लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।

वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में मंगलवार को बौहार के 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद अब संख्या 27 हो गई है। अभी 15 से ज्यादा मरीजों की डेंगू जांच होनी बाकी है।
विज्ञापन


इधर, बौहार में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। डॉक्टर की पिटाई से प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग (पीएमएस) में नाराजगी है। पीएमएस ने अगली रणनीति बनाने के लिए बुधवार को कार्यकारिणी सदस्यों की आपात बैठक बुलाई है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है।

मंगलवार को संचारी रोग विभाग लखनऊ के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. विजय सिंह चौहान और डॉ. देव सिंह ने मेडिकल कॉलेज, उर्सला, कांशीराम में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी ली। टीम बौहार गांव भी गई।
विज्ञापन


मरीजों के इलाज में लापरवाही को शासन ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। हर बुखार की रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही सभी आशा और एएनएम को विशेष सक्रियता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. के स्वरूप ने बताया कि तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

कानपुर के अलावा अभी किसी और शहर से डेंगू के इतने मामले एक साथ नहीं आए हैं। लखनऊ के अस्पतालों में भी अभी तक डेंगू का कोई पॉजटिव केस नहीं पाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें