लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे दीक्षांत सप्ताह के क्रम में प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे दीक्षांत सप्ताह के क्रम में प्राणीशास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को प्रश्नोत्तरी हंगामा प्रतियोगिता हुई। इस दौरान स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों ने भाग लिया और विश्वविद्यालय के समृद्ध इतिहास, उपलब्धियों और धरोहर पर आधारित प्रश्नों के माध्यम से अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग प्रो. एम सिराजुद्दीन, प्रो. अमिता कनाजिया, प्रो. मोनिषा बनर्जी और डॉ. कल्पना सिंह भी उपस्थित रहीं।
वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से पुराने भवन स्थित बीरबल साहनी हॉल में स्नैपशॉट प्रतियोगिता हुई। इसका विषय लेगेसी थ्रू लेंस आर्किटेक्चर ऑफ लखनऊ यूनिवर्सिटी था। विद्यार्थियों ने अपने कैमरे से विवि की ऐतिहासिक भव्यता को कैद किया। पहले स्थान पर पीएचडी शोधार्थी, अंशुल प्रजापति, दूसरे स्थान पर तृप्ति माथुर और तीसरे स्थान पर अनुराग सिंह रहे। (संवाद)