फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेयजल समस्या के समाधान के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते समिति के सदस्य।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति ने बुधवार को पेयजल समस्या के कारण प्रदर्शन किया। जानकीपुरम के सेक्टर-6 स्थित जलकल कैंप कार्यालय पहुंचे समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग की और जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज और अवर अभियंता अरुण को ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र के सेक्टर-3, 5 व 8 में सीधे ट्यूबवेल से कम दबाव की जलापूर्ति के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सीवर सफाई व अधिकारियों की उदासीनता व अवैध कनेक्शन के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी धरना प्रदर्शन किया गया। अधिशासी अभियंता मनोज ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान समिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय, सेक्टर-4 के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र प्रताप, बाल वाटिका कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप नागर, सेक्टर 5 के अध्यक्ष एसपी मिश्रा सेक्टर-8 व 9 के अध्यक्ष एसएस मिश्रा, महामंत्री एसके श्रीवास्तव, आरपी गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें