फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नायब तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन, किसानों ने थाना घेरा

विज्ञापन
सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर प्रदर्शन करते किसान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोसाईंगंज/लखनऊ। मोहनलालगंज के मस्तेमऊ गांव में सोमवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान किसान राम मिलन को थप्पड़ जड़ने वाले नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार खिलाफ किसानों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। सुशांत गोल्फ सिटी थाने का घेराव कर करीब छह घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए तहरीर दी गई। पुलिस अधिकारी के जांच करवाकर कार्रवाई के आश्वासन पर किसान माने। किसान राम मिलन की पत्नी माया देवी ने बताया कि उन्होंने पति की बीमारी का हवाला देते हुए एक घंटे की मोहलत मांगी थी। इस पर नायब तहसीलदार भड़क गए और गालियां देने लगे।

विरोध करने पर राम मिलन को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। उनके कान से खून निकलने लगा। पुलिसकर्मियों ने बेहोशी की हालत में राम मिलन के साथ बदसलूकी की और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने मंगलवार को थाने में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने जांच कराने की बात कहकर टरका दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष व समाजसेवी अनोद कुमार रावत की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पीड़ित को उचित इलाज और मुआवजा देने की भी मांग की।

अनोद रावत ने चेतावनी दी कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। मौके पर पहुंचे एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूणवाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो शाम 5:30 बजे किसान लौटे। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।

नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस

लखनऊ। किसान को थप्पड़ मारने वाले नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार को नगर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। घटना के वायरल वीडियो में रत्नेश किसान को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने उन्हें नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि रत्नेश कुमार का पक्ष सामने आने के बाद ही कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि विभागीय टीम गठित कर जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें