फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीवर, जलभराव की समस्या दूर करने की मांग उठाई

Mon, 07 Sep 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरानगर आवासीय महासमिति की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में सीवर उफनने और जलभराव की समस्या से नाराज इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने रविवार को सेक्टर-8 में आपात बैठक की। कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में समस्याओं के समाधान की मांग की गई। महासमिति ने जलकल के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि ईश्वर धाम मंदिर से सुषमा हॉस्पिटल के बीच नाले की सफाई नहीं होने से बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है। पटेल नगर योजना में भी जलभराव की समस्या है। सेक्टर-12 में कई महीनों से सीवर उफन रहा है। ए-ब्लॉक में भी सीवर और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इंदिरा प्रियदर्शिनी, शहीद भगत सिंह और इस्माइलगंज वार्ड में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। बैठक में संरक्षक डॉ. आरपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, आरके उमराव, महेश वाल्मीकि, नवीन सिंह और कोषाध्यक्ष कैलाश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें