फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर मांगा दहेज

Sun, 21 Dec 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही महिला ने शुक्रवार को बाजारखाला इलाके के रहने वाले पति, सास, ननद और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके पहले पीड़िता थाने से लेकर मानवाधिकार आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व हुई शादी के कुछ दिन बाद पति ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीर खींच ली। तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए दहेज में दो लाख रुपये और सोने की अंगूठी की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर पति ने उनकी पिटाई की और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पीड़िता ने किसी तरह कमरे से भाग कर अपनी जान बचाई और भाई को बुलाकर सरोजनीनगर स्थित मायके चली गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें