लखनऊ। भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के हजारों कर्मचारियों व सेवानिवृत्ति पेंशन धारकों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कैसरबाग स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध भारतीय दूरसंचार मंच की ओर से हुए प्रदर्शन में फोरजी व फाइव जी की सुविधाफिर से बहाल करने की मांग की गई।
भारतीय दूरसंचार मंच के संयोजक व बीटीईयू के राष्ट्रीय महामंत्री आरसी पांडेय ने कहा, देशभर में फोरजी व फाइवजी सुविधा की विफलता के कारणों की जांच हो। 16 दिसंबर 2024 को लोकसभा में पेश सार्वजनिक उपक्रमों की समिति सिफारिशों पर अमल हो। बीएसएनएल की संपत्तियों का श्वेतपत्र जारी किया जाए। नेटवर्क, एफटीटीएच, उपकरण के रखरखाव के लिए मोबाइल हैंडसेट आदि की मांग की गई। सहायक महामंत्री आरएन मिश्र, अजय सिंह, माधवेंद्र गुप्ता, शारदा प्रसाद, डीएम त्रिपाठी, पंकज कुमार सिंह, शंकर शरण चौधरी, राजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।