उपकेंद्र के पैनल में धमाका, बत्ती गुल
लखनऊ। नादरगंज खंड के न्यू उतरेठिया उपकेंद्र के पैनल में रविवार शाम करीब 4:15 बजे धमाका होने के कारण सैनिक नगर और आसपास के करीब चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। हालांकि, कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर मलाक फीडर व सैनिक नगर के पैनल की सफाई शुरू कराई। धमाके के दौरान पैनल में कार्बन आने के कारण करीब एक घंटे बाद मेंटेनेंस पूरा हो सका। इसके बाद बिजली चालू हुई।