फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: व्यापारियों के खातों को सीज करने के बजाय रकम होल्ड करने की मांग

Wed, 14 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने उठाए मुद्दे।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को हजरतगंज स्थित प्लाजा में हुई बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न समसामयिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मुख्य रूप से पुलिस से संदिग्ध ऑनलाइन भुगतान के मामलों में व्यापारियों के खातों को सीज करने के बजाय सिर्फ संबंधित रकम को होल्ड करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने की। महामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि दुकानों में खरीद के बाद ग्राहक ऑनलाइन भुगतान करता है। ऐसे ग्राहक की कोई शिकायत साइबर क्राइम में दर्ज है तो उसके बिना पर व्यापारियों के खाते सीज कर दिए जाते हैं। इससे व्यापार प्रभावित होता है। साइबर क्राइम पुलिस को खाता सीज करने की बजाय सिर्फ दुकानदार को भुगतान की गई रकम को ही होल्ड करना चाहिए।
अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत कंपोजिट दुकानों पर लगाए जा रहे लाइसेंस शुल्क पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह शुल्क मौजूदा हालातों और प्रचलित नियमों के अनुरूप नहीं है। युवा इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि निरालानगर से आईटी जाने वाले मार्ग पर अनावश्यक डिवाइडर के निर्माण से जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, संगठन मंत्री श्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंगलेश मिश्रा, अरविंद अग्रवाल, सुशील जायसवाल, अमरीश अग्रवाल, अखिल सहाय, विवेक अग्रवाल, अभय उपाध्याय, राकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें