यूपी की बड़ी खबरों में हम चर्चा करते हैं उन बड़ी सुर्खियों की जो कि दिन भर चर्चा के केंद्र में रहीं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरों को संक्षेप में रखा जाए पर "पढ़ें पूरी खबर" पर क्लिक करके आप पूरा मामला जान सकते हैं। आज रविवार को भी बीते कई दिनों की तरह राम मंदिर के दान में हुए गबन की खबरें चर्चा में रहीं। मामले पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता में मांग की कि निष्पक्ष जांच के लिए पहले मंदिर के ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए। इसके लिए उन्होंने तर्क भी दिए। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले पर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब संतों की जांच अफसर करेंगे। वहीं, बरेली में एक हेड कांस्टेबल ने देश में सांप्रदायिकता बढ़ने और राजनीति में जाने की बात कहकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पढ़ें, प्रदेश की आज की प्रमुख सुर्खियां:
राम मंदिर चंदा गबन: अयोध्या सांसद की मांग- ट्रस्ट को भंग किया जाए, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जानी चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी!: 'अफसर करेंगे संतो की जांच', सपा मुखिया अखिलेश बोले- ये सनातन का दुर्भाग्य
आगरा में रविवार को विजन इंडिया कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के बाद सनातन धर्म का कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
'देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता...', लिखकर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने से मुरादाबाद जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने देश में सांप्रदायिकता बढ़ने का आरोप लगाया और राजनीति में जाने की इच्छा जाहिर की है। हेड कांस्टेबल ने अपना त्यागपत्र (इस्तीफा) एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को भेज दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
पंचायती राज मंत्री राजभर का बड़ा बयान, बोले - अखिलेश यादव की वजह से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया बाधित हुई
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को अकबरपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश के पंचायती राज और जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री अठावले का दावा- भारी बहुमत के साथ 2029 में सत्ता में लौटेगी एनडीए, चौथी बार पीएम बनेंगे मोदी
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने वीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के बाद 2029 में देश में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
पढ़ें पूरी खबर