फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः लॉकडाउन में पारले जी बिस्किट की मारामारी, दोगुनी हुई मांग

Thu, 11 Jun 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में लॉकडाउन के दौरान पारले जी बिस्किट की डिमांड पहले से तीन गुनी तक पहुंच गई है। नतीजा डिस्ट्रीब्यूटर को डिमांड के आधार पर पारलेजी बिस्किट की सप्लाई नहीं हो पा रही है। यानी डिस्ट्रीब्यूटर को 50 फीसदी माल ही मिला। मॉडल हाउस के पारले जी बिस्किट डिस्ट्रीब्यूटर राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में इस कंपनी के 10 डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान मार्च से लेकर मई तक इस बिस्किट की मांग तीन गुनी तक बढ़ गई। अप्रैल में तो यह हालात हो गए कि अधिकतर डिस्ट्रीब्यूटर के पास माल पहुंचने से पहले रिटेलर उनके ऑफिस पर डेरा जमा देते थे। राघवेंद्र ने बताया कि मई में उनके पास 10,000 पारले जी बिस्किट की पेटियां होतीं तो वह भी बिक जातीं।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को खूब बंटा बिस्किट

राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को पारले जी बिस्किट जमकर बांटा गया। उनके ऑफिस में रिटेलर के साथ-साथ वितरण करने वाली टीमें सीधे पारले जी बिस्किट की पेटियां खरीद कर ले गए। इसकी वजह सस्ता होने के साथ ही अच्छी क्वालिटी और स्वादिष्ट होना है। 

रिटेल की दुकानों में अभाव: डालीगंज के रिटेलर कारोबारी राकेश कुमार ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर अभी भी उनकी पारले जी  बिस्किट की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण उनकी दुकानों में बिस्किट का अभाव है।

एक डिस्ट्रीब्यूटर ने बेचीं पारले जी की इतनी पेटियां
- मार्च 2019 में 2000 और मार्च 2020 में 2860 -अप्रैल 2019 में 1978 और अप्रैल 2020 में 2836 - मई 2019 में 3611 और मई 2020 में 4225

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें