फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चंद्रा पैनोरमा अपार्टमेंट की ग्रीन बेल्ट बेचे जाने की जांच की मांग

विज्ञापन
विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानुपर रोड पर अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी काॅलोनी स्थित चंद्रा पैनोरमा अपार्टमेंट के परिसर की ग्रीन बेल्ट को अवैध रूप से बेचे जाने के मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह ने मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने चंद्रा पैनोरमा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मांग पर लिखा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की सचिव डिंपी बाजपेई ने बताया कि अपार्टमेंट निर्माण को लेकर एलडीए ने नौ अगस्त 2016 को मानचित्र पास किया था। उसमें ग्रीन बेल्ट भी थी, मगर उसे बाद में धोखाधड़ी करते हुए बेच दिया गया है। इसके अतिरिक्त आवंटियों के साथ वित्तीय अनियमितताओं के साथ-साथ बिल्डर बायलॉज का भी लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। इसको लेकर एसोसिएशन लगातार संघर्षरत है। विधायक से भी इस संबंध में सहयोग मांगा गया था, जिसके बाद विधायक ने जांच के लिए मंडलायुक्त को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें