फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती पुस्तक महोत्सव में युवाओं के बीच इतिहास, जीवनी, कला और फिक्शन से जुड़ी किताबों की मांग

विज्ञापन
गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।
विज्ञापन
लखनऊ। मोबाइल और डिजिटल दौर की जेन जी अब किताबों में भी अपनी पसंद की दुनिया तलाश रही है। गोमती पुस्तक महोत्सव में युवाओं के बीच इतिहास, जीवनी, कला और फिक्शन से जुड़ी किताबों की मांग नजर आ रही है। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर अशोक धनखड़ के मुताबिक युवा इतिहास और जीवनी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पुस्तक महोत्सव के तीसरे दिन किताबों से सजे हॉल में उमस जरूर रही, लेकिन पाठकों का उत्साह कम नहीं हुआ। युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक हर उम्र के पाठक अपनी पसंद की किताबें तलाशते दिखे।
विज्ञापन


दिनकर पुस्तकालय के हिमांशु शेखर झा ने बताया कि युवा मुसाफिर कैफे, अक्टूबर जंक्शन और गुनाहों का देवता काफी पसंद कर रहे हैं। तीनों दिन इन किताबों की मांग लगातार बढ़ी है। एनेक्डोट्स पब्लिकेशन के सागर के मुताबिक युवाओं के बीच फिक्शन की किताबें ज्यादा पसंद की जा रही हैं। वहीं मंसूरी बुक स्टोर के आसिफ ने बताया कि इतिहास और कला से जुड़ी किताबों की भी अच्छी मांग है। पुस्तक मेले में युवाओं की संख्या अधिक है और कई युवा अपनी पसंद की किताबों की सूची लेकर उन्हें तलाशते नजर आ रहे हैं।
किताबों के साथ रचनात्मकता की पाठशाला

महोत्सव के तीसरे दिन बाल मंडप में कहानी, माइंडफुलनेस, कला, रचनात्मकता और डिजिटल पठन से जुड़े कार्यक्रम हुए। लखनऊ के अलग-अलग विद्यालयों के करीब 1300 विद्यार्थियों ने इनमें प्रतिभाग किया। कहानीकार रंजीता सचदेवा ने बच्चों को कामिशिबाई स्टोरीटेलिंग सेशन में जापान की अनूठी पेपर थिएटर शैली से परिचित कराया। इसके बाद कम्यूनिकेशन कोच प्रियंका सागर ने बच्चों को वर्तमान क्षण में सजग रहने और अपनी भावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


वेस्ट टू वंडर वर्कशॉप में कलाकार सुग्रीव विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री से कलाकृतियां तैयार कीं। मंकी माइंड से मॉन्क माइंड तक

साहित्यिक सत्र में लिविंग लाइक ए मॉन्क- अ जर्नी टू सॉल्व द माइंड पुस्तक पर विशेष संवाद हुआ। पुस्तक के युवा लेखक अर्नव शुक्ला ने युवाओं से संवाद करते हुए मानसिक शांति, आत्मअनुशासन और आध्यात्मिकता के व्यवहारिक पक्षों पर विचार साझा किए। इसके बाद अस्मिता का आर्थिक पक्ष विषय पर सत्र हुआ। इसमें लेखिका आरती गुप्ता ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, निवेश, बचत, संपत्ति निर्माण और आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी पर विचार रखे।

कथक और संगीत ने बांधा समां
सोमवार शाम बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से विशेष सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कलाकारों और विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, सुगम संगीत और कथक की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

किताबों के बीच उमस ने किया बेहाल

पुस्तक मेले के किताबों वाले हॉल में वेंटिलेशन की समस्या को लेकर पुस्तक प्रेमियों की शिकायत पहले दिन से बनी हुई है। हॉल में आठ एग्जिट बने हैं, लेकिन आकार बड़ा होने और दिन में तेज धूप से तपने के कारण अंदर गर्मी बढ़ जाती है। पाठकों की बढ़ती संख्या से उमस और बढ़ रही है। एनबीटी के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर अशोक धनखड़ ने कहा कि लोगों को उमस से राहत देने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन की व्यवस्था की जा रही है।


क्या बोले लोग

एक ही जगह अलग-अलग तरह की किताबें मिलना मेरे लिए विशेष मौका है। यहां आकर काफी अच्छा लगा, बस वेंटिलेशन की व्यवस्था बेहतर हो सकती थी। - नीलेश, छात्र

मुझे पॉलिटिकल आइडियाज से संबंधित किताबें पढ़ना पसंद है। पुस्तक मेले में कई किताबें हैं और मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा। - शिवम पांडेय, छात्र

विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इससे हमें अपनी पसंद के साथ कई नई पुस्तकें पढ़ने का मौका मिलता है। - अमन दुबे, शोध छात्र

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

गोमती पुस्तक महोत्सव में युवा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें