फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से घायल डिलीवरी बॉय ने दम तोड़ा

Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सैरपुर में आईआईएम रोड स्थित ओवरब्रिज के पास 11 मई की सुबह कार की टक्कर से घायल हुए ललित कुमार पांडेय (35) की इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। ललित मूलरूप से सीतापुर के नेवादा कला गांव के निवासी थे। वह सैरपुर की नरेंद्र विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह निजी कंपनी में डिलिवरी बॉय थे।
विज्ञापन

उनके साले सुमित मिश्र ने बताया कि 11 मई की सुबह ललित ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गुडंबा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थानाध्यक्ष सैरपुर मनोज कोरी के अनुसार, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। ललित के परिवार में उनकी पत्नी पिंगला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें