फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिलीवरी बॉय, ई रिक्शा चालक व पल्लेदार निकले चोरी के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पुलिस टीम ने मंगलवार को खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें डिलीवरी बॉय, ई रिक्शा चालक व पल्लेदारी करने वाले भी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे करीब 20 लाख की कीमत के 41 मोबाइल फोन, दो टैबलेट, दो अवैध असलहे, एक रिवॉल्वर, पांच कारतूस व वारदात में इस्तेमाल कार और दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एडीसीपी नार्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया कि 22 फरवरी को जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक चौधरी ने ताड़ीखाना स्थित दुकान से मोबाइल व नकदी चोरी की रिपोर्ट कराई थी। आरोपियों की तलाश में जुटी टीम ने यादव चौराहे के पास लोखड़िया मोड़ सर्विस रोड से आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान काजीपुरा, बहराइच निवासी अमन, नानपारा बहराइच निवासी मो. जीशान, बरारा हुसैनबाड़ी, ठाकुरगंज निवासी अजमत अली व मीना बेकरी चौराहा तालकटोरा निवासी समीर के रूप में हुई। अमन ई रिक्शा चालक और जीशान डिलीवरी बॉय है। अजमत अली मोबाइल रिपेयरिंग व समीर पल्लेदारी करता है।



नेपाल में खपाते थे चोरी का माल

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी पहले कार और बाइक से रेकी करते थे। फिर बंद दुकानों से मोबाइल व टैबलेट चुराकर नेपाल में बेच देते थे। बरामद मोबाइल मड़ियांव, अलीगंज, जानकीपुरम, चिनहट और इटौंजा थानों में दर्ज मामलों से संबंधित हैं। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में अलग से केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन




उम्र 19, दर्ज एफआईआर 21

चोरी में पकड़ा गया समीर 19 वर्ष का है। उसके खिलाफ राजधानी के थानों में 18 व रायबरेली में तीन एफआईआर हैं। वर्ष 2017 में बाजारखाला थाने में पॉक्सो एक्ट में भी उसके खिलाफ एफआईआर हुई थी। अमन पर 10, जीशान पर एक व अजमत अली पर तीन एफआईआर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें