फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बाइकों की टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत

विज्ञापन
मृतक शरीफ। 
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के मिर्जापुर चौराहे पर बृहस्पतिवार रात दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक चालक शरीफ (19) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त जावेद घायल हो गए। दूसरे बाइक चालक की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त शरीफ हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन

मिश्रपुर के असलम के मुताबिक उनका छोटा भाई ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था। बृहस्पतिवार रात 12:30 बजे वह दोस्त जावेद के साथ पार्सल देने जा रहा था। दोनों मिर्जापुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल शरीफ की बाइक से टकरा गई।

हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बीच शरीफ ने दम तोड़ दिया। शरीफ के पिता सज्जाद व मां जहरूनिशा का रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शरीफ के घरवालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें