यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। चर्चा है कि शासन में तय हुए तीन अंतिम नामों में से दिल्ली मेट्रो में एक निदेशक के नाम पर सहमति बनी है। एमडी की दावेदारी में यूपीएमआरसी के भी दो निदेशक शामिल हैं।
यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एमडी की कुर्सी दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी को मिल सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शासन में तय हुए तीन अंतिम नामों में से दिल्ली मेट्रो में एक निदेशक के नाम पर सहमति बनी है। मौजूदा एमडी कुमार केशव का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
एमडी की चयन की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि कुल 30 आवेदन आए थे। इनमें से शॉर्टलिस्ट 24 आवेदक इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए। 25 जून को हुए इंटरव्यू के बाद तीन नाम आवास विभाग ने मुख्य सचिव कार्यालय को भेजे हैं। एमडी की दावेदारी में यूपीएमआरसी के भी दो निदेशक शामिल हैं। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद बृहस्पतिवार को एमडी के नाम की घोषणा हो सकती है।