फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाय रोड दिल्ली जा रहे हैं, तो जरूर पढ़िए ये खबर

Sat, 16 Nov 2013 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ गंगा स्नान के मद्देनजर गढ़ मेले में लगने वाले जाम से बचने के लिए शनिवार दोपहर से रविवार रात तक एनएच-24 पर रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


दो दिन तक दिल्ली से लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली जाने वाली रोडवेज बसें संभल होकर आएंगी।

इसके कारण यात्रियों को 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने के साथ ही किराए में 40 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। दो घंटे का अतिरिक्त समय भी लगेगा।

पढ़ें- बदला शहर का ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी खबर

हापुड़ जिला प्रशासन ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र भेजकर शनिवार दोपहर से रूट डायवर्जन लागू करने को कहा है ताकि गढ़ और ब्रजघाट पर जाम की समस्या न हो।

गाजियाबाद डिपो के एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि शनिवार दोपहर से लंबे रूट की बसों को हापुड़ से बुलंदशहर, अनूपशहर, गवां, संभल से होते हुए मुरादाबाद निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद बसें अपने मेन रूट पर आ जाएंगी। उन्होंने बताया कि 40 किलोमीटर दूरी बढऩे से लगभग 40 रुपये का किराया बढ़ जाएगा। शनिवार दोपहर से होने वाला रूट डायवर्जन रविवार रात तक रहेगा।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें