लखनऊ। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम रविवार दोपहर बाद लखनऊ पहुंच गई। टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत लखनऊ सुपजायंट्स के खिलाफ एक अप्रैल को होने वाले मैच के साथ करेगी। लखनऊ एयरपोर्ट से टीम के सभी खिलाड़ी बस से दोहर तीन बजे शहीद पथ स्थित सेंट्रम होटल पहुंचे।
यहां टीम के खिलाड़ियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी सोमवार को इकाना स्टेडियम में शाम छह से नौ बजे के बीच अभ्यास करेंगे। टीम के प्रमख खिलाड़ियों में केएल राहुल पर सबकी नजरें होगी, जो पूर्व में लखनऊ सुपरजायंट्स की कमान संभाल चुके हैं।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर और वेस्टइंडीज के गेंदबाज एनगिडी बड़े चेहरे हैं। टीम में यूपी के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें सबसे बड़ा चेहरा गेंदबाज कुलदीप यादव हैं। इकाना स्टेडियम में खेलने का अनुभव रखने वाले बाराबंकी के विप्रज निगम और मेरठ के समीर रिजवी भी अंतिम एकादश में शामिल होने के सबसे बड़े दावेदार होंगे। ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले पर दोनों टीमों के प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं।
इकाना स्टेडियम में एलएसजी का अभ्यास जारी
दिल्ली के खिलाफ एक अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाड़ियों ने दोपहर तीन से शाम छह बजे तक इकाना स्टेडियम में पसीना बहाया। हालांकि अभ्यास सत्र के दौरान अभ्यास करने वालों में अधिकतर खिलाड़ी भारतीय थे। टीम में शामिल ओवरसीज खिलाड़ियों ने आराम किया। टीम के हेड कोच जस्टिंग लैंगर ने नेट्स पर सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। इस दौरान उन्होंने टीम के बल्लेबाजों से मिलकर बातचीत की और उनकी बेहतरी के लिए टिप्स दिए। अभ्यास सत्र में कप्तान ऋषभ के अलावा मो. शमी, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, आवेश खान, आयुष बदोनी और लखनऊ के पेसर नमन तिवारी समेत अन्य शामिल रहे।
लखनऊ पहुंचने पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।