लखनऊ। निशातगंज स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में रविवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ। राजधानी के अलग-अलग निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से शिक्षक पद के लिए हुए साक्षात्कार में 31 युवाओं का चयन किया गया है। हालांकि इन युवाओं को पहले डेमो क्लास देनी होगी। इसके बाद विद्यालय की ओर से वेतन निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान के प्राचार्य राम प्रवेश कुमार ने बताया कि चयनित युवाओं को एक स्थान पर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में जॉब के अवसर मिले। इनमें बीएड, बीटीसी और बीएलएड योग्यता वाले युवा हैं। परिसर में ही पहली बार पुरातन छात्र सम्मेलन भी हुआ। इसमें 2014 बैच तक के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।