फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली धमाके: सहारनपुर से लेकर नेपाल सीमा तक सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी, कई जिलों में चल रही है छानबीन

Tue, 11 Nov 2025 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

High alert in UP: दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश में सहारनपुर से लेकर नेपाल सीमा के जिलों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। गृह मंत्रालय ने भी अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रदेश में सहारनपुर से लेकर नेपाल सीमा के जिलों तक पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। यूपी एटीएस के साथ एनआईए भी संदिग्धों की तलाश कर रही है। सहारनपुर से फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े डॉ. आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसके 5 करीबियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि डॉ. आदिल पर शिकंजा कसने के बाद उसके साथ जुड़े लोग नेपाल के रास्ते भाग सकते हैं, जिसकी वजह से नेपाल सीमा के जिलों पर पुलिस चौकन्नी है।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सहारनपुर और लखनऊ में आरोपियों के ठिकानों पर छापे के बाद यूपी एटीएस भी पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। वहीं, दूसरी ओर गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली धमाके की जांच एनआईए के सुपुर्द करने के बाद लखनऊ स्थित एनआईए कार्यालय भी अलर्ट पर है और कई जिलों में छानबीन शुरू कर दी गई है।

खासकर जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपिंग माड्यूल्स जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं और उनको चिह्नित करने के साथ पूछताछ की जा रही है। एटीएस और एनआईए के अधिकारी नेपाल सीमा पर एसएसबी के संपर्क में हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। बता दें कि नेपाल सीमा से तमाम कश्मीरी नागरिक आते-जाते रहते हैं, जिसकी वजह से खास सतर्कता बरती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीजीपी मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों ने दोपहर में बैठक भी की। एटीएस के अधिकारियों ने डीजीपी राजीव कृष्ण को जम्मू-कश्मीर पुलिस के ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में बढ़ी पुलिस सतर्कता

दिल्ली धमाके के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित करते ही हर जिलों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के साथ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों के परिसरों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। डीजीपी ने मंगलवार को कई संवेदनशील जिलों की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि में पुलिस बल की सक्रियता बढ़ाने के दिशा-निर्देश भी दिए हैं। वहीं जीआरपी को ट्रेनों में संदिग्धों की तलाशी लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें