फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: देश भर में एनआईए के छापे, पांच घंटे खंगाला डॉ. शाहीन का घर; पुलिस के हाथ लगा ये सामान

Mon, 01 Dec 2025 08:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉक्टर शाहीन के घर पर एनआईए ने छापेमारी की। इस दौरान टीम पांच घंटे तक उनके घर पर रही। 
विज्ञापन
डॉक्टर शाहीन के घर की तलाशी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली बम धमाके की घटना की जांच कर रही एनआईए ने सोमवार को राजधानी के कंधारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन का घर खंगाला। टीम ने उसके पिता और भाई शोएब से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की और कुछ दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए। हालांकि एनआईए ने डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के मड़ियांव स्थित घर पर जाकर छानबीन नहीं की।

विज्ञापन


दरअसल, एनआईए ने फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को दस दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इन सभी को बीते शनिवार दिल्ली में अदालत के सामने पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। अदालत द्वारा चारों की रिमांड अवधि 10 दिन और बढ़ाने के बाद सोमवार को देश भर में आरोपियों और उनके करीबियों के 10 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए ने छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए। 

विज्ञापन

लिया गया बैंक खातों का ब्योरा 

छापेमारी के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
डॉ. शाहीन के घर पर भी इसी वजह से एनआईए ने छापा मारा। एनआईए की टीम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक छानबीन और पूछताछ करती रही। सूत्रों की मानें तो डॉ. शाहीन के पिता और भाई से उसकी गतिविधियों, करीबियों, बैंक खातों, पासपोर्ट आदि के बारे में सवाल किए गए। डॉ. शाहीन से बीते दिनों हुए संपर्क और बातचीत के बारे में भी पूछा गया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें