दिनेश का शव आने की खबर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली बम धमाके में मृत हुए दिनेश मिश्रा का शव रात में उनके गांव चिकनीपुरवा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिनेश की मां सावित्री और पत्नी रीना चीख पड़ी। पूरा घर करुण क्रंदन से गूंज उठा। मां सावित्री और पत्नी रीना को चीखता देख दोनों बेटियां भी बिलख पड़ी। जिसे देख वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई।