फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियां, दो उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक खाद।
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने निजी व सहकारिता क्षेत्र के पांच उर्वरक केंद्रों का मंगलवार को निरीक्षण किया और वहां वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दो उर्वरक केंद्रों पर अनियमितता मिलने पर दुकान स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने विकासखंड बीकेटी क्षेत्र के साधन सहकारी समिति अर्जुनपुर, पाल खाद भंडार, किसान खाद भंडार, शुक्ला खाद भंडार और आजाद कृषि सेवा केंद्र का जायजा लिया। मौके पर मौजूद किसानों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान पाल खाद भंडार पर बिक्री रजिस्टर में बिक्री दर्ज नहीं मिली, वहीं किसान खाद भंडार के स्टाॅक बोर्ड पर डीएपी उपलब्धता का ब्योरा अंकित नहीं मिला। जिला कृषि अधिकारी ने इस पर दोनों उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है निरीक्षण के समय एडीओ कृषि बख्शी का तालाब भी मौजूद रहे।
जिले को मिली 320 एमटी डीएपी
जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर ने बताया कि जिले में रबी की बुवाई को देखते पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एनएफएल की 320 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हो गई है, जिसे निजी उर्वरक विक्रेताओं को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें