फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह बोले: अमेरिका- ईरान युद्ध का संकट बड़ा, दिक्कतों के बाद भी नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-गैस कीमतें

Sun, 12 Apr 2026 10:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर समझौता की बात हो रही है। 
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर समझौता की बात हो रही है, लेकिन संकट बड़ा है। यह कब तक रहेगा, कहना मुश्किल है। आज तेल लेकर भारत के जहाज स्टेट ऑफ होर्मुज से यदि निकल पा रहे हैं तो वह इसलिए क्योंकि हमारे रिश्ते अमरीका से भी अच्छे हैं और ईरान से भी। ये बातें रविवार को उन्होंने शहर के एक स्कूल परिसर में आयोजित पार्टी के एक वरिष्ठ जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट चल रहा है। एक तरफ अमेरिका-इस्राइल और दूसरी तरफ ईरान है। सब एक-दूसरे से लड़ रहे हैं लेकिन सबसे बड़ी सूझबूझ की भूमिका भारत ने निभाई है। एलपीजी गैस और पेट्रोल की दिक्कतें अन्य देशों में बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन भारत में नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाकर दुष्प्रचार करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। इस बड़े परिवर्तन का श्रेय देश की जनता के सहयोग और प्रधानमंत्री की सक्रियता को जाता है।

उन्होंने कहा कि लखनऊवासियों से मिलकर उन्हें सुखद अनुभूति होती है। यह शहर हमेशा जहन में रहता है। उन्होंने पिछले 10 से 12 साल में लखनऊ में हुए विकास की सराहना की। कहा कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से संभव हुआ।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने दिया लखनऊ में घर जैसा माहौल
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री ने लखनऊ में घर जैसा माहौल दिया है। शिक्षा, रहने की व्यवस्था और यहां का खानपान, यहां के लोगों की संस्कृति सभी शानदार है। गोमतीनगर लखनऊ का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र है। जिस तरह से लखनऊ का विकास हुआ है उससे हर आदमी की इच्छा होती है कि वह रिटायरमेंट के बाद लखनऊ में ही रहे। देश में बड़ी जिम्मेदारी होने के बावजूद रक्षा मंत्री लखनऊ में वरिष्ठ लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने आते हैं। एक दिन पहले शनिवार को गोमतीनगर में एक कार्यक्रम में एक बुजुर्ग व्यक्ति से खुद मिले और उनका हाल-चाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें