डीएम ने बताया कि सेना व एचएएल की तरफ से रिवर फ्रंट साइट शो में प्रदर्शित किए जाने वाले साजो-समान की सूची की जानकारी दे दी गई है। अब इसके बाद सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कोर कमेटी पूरे आयोजन स्थल का अंतिम लेआउट तैयार कराने में जुट गई है। इसे 28 नवंबर तक अंतिम तौर पर पूरा कर सौंपा जाएगा। इसके आधार पर ही रिवर फ्रंट साइट के शो स्थल पर सभी इंतजाम सुनिश्चित कराने का कार्य शुरू होगा।
आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी से हटा एसडीआरएफ
रिवर फ्रंट स्थल पर आयोजित होने वाले डिफेंस एक्सपो शो के दौरान आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सीधे तौर पर एनडीआरएफ व पीएसी की बाढ़ नियंत्रण इकाई के जवान संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद एसडीआरएफ को फिलहाल आपदा प्रबंधन के कार्य से किनारे कर दिया गया है। एसडीआरएफ के पास आपदा प्रबंधन से निपटने को पर्याप्त मात्रा में उपकरण व संसाधन न होने के कारण ही आपदा प्रबंधन के कार्य से पीएसी की बाढ़ नियंत्रण इकाई को सीधे तौर पर जोड़ा गया है।