फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस एक्सपो 2020 : अतिथियों को हेरिटेज जोन की सैर कराएंगे प्रशिक्षित गाइड

Fri, 27 Sep 2019 10:54 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हेरीटेज जोन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अगले साल फरवरी में होने वाले डिफेंस एक्सपो में जुटने वाले देश-विदेश के उद्योगपतियों को राजधानी की ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी हेरिटेज इमारतें दिखाने का जिम्मा लखनऊ विश्वविद्यालय के पर्यटन अध्ययन संस्थान के छात्र-छात्राओं की टीम संभालेगी। 
विज्ञापन


संस्थान में टूरिस्ट गाइड पाठ्यक्रम का कोर्स कर रहे ये विद्यार्थी प्रशिक्षित गाइड के तौर पर अतिथियों को बड़े इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रेजीडेंसी व शीशमहल इत्यादि की सैर कराकर इन धरोहरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देंगे। 

हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि डिफेंस एक्सपो राजधानी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसमें प्रधानमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व मंत्री, तीनों सेनाध्यक्ष सहित देश-विदेश के रक्षा विशेषज्ञ व आयुध सामग्री बनाने वाली देश-विदेश की कंपनियों के प्रतिनिधि व आला अफसर शामिल होंगे। आयोजन के दौरान इन्हें राजधानी की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराने के विशेष इंतजाम रहेंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी भ्रमण के दौरान अतिथियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड के साथ विश्वविद्यालय पर्यटन अध्ययन संस्थान के 30 से 40 विद्यार्थियों की टीम बतौर प्रशिक्षित गाइड इनके साथ तैनात रहेगी। इन विद्यार्थियों को पहले से ही प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे पर्यटकों को अंग्रेजी भाषा में हेरिटेज स्थल व ऐतिहासिक भवनों से जुड़ी सभी जानकारी दे सकें। 

प्रशिक्षण बाद ये विद्यार्थी पर्यटकों को नवाबी काल के दौर की शिल्प कला व इतिहास की बेहतर और उपयोगी जानकारी आसानी से दे सकेंगे। टूरिज्म के इन विद्यार्थियों को भी दिसंबर में डिफेंस एक्सपो के दौरान पाठ्यक्रम के अनुसार व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का बेहतर और उपयोगी अनुभव मिलेगा। 

इसका फायदा बतौर टूरिज्म गाइड भविष्य में बेहतर जॉब पाने में मिलेगा। इसके लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट के प्रभारी को पर्यटन विभाग के माध्यम से विवि प्रशासन से संपर्क करने को कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें