फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, अब किस मुंह से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रही है कांग्रेस

Sat, 24 Aug 2019 08:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हमने किसी की एक इंच जमीन नहीं ली है लेकिन हम इतने मजबूत हो गए हैं कि कोई हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत नहीं करेगा। दिनोंदिन भारत की ताकत बढ़ रही है। हम यह ताकत किसी पर आक्रमण करने के लिए नहीं, सेल्फ डिफेंस के लिए बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


राजनाथ शुक्रवार को यहां सीएमएस गोमतीनगर और सेंट जोसफ स्कूल, बालागंज के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने की बात जनसंघ की स्थापना के समय से चल रही थी। हमारा कार्यकर्ता हर चुनाव में इसके लिए नारे लगाता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व कार्यकर्ताओं की मुराद पूरी करने का काम किया। अनुच्छेद 370 हटाने की शुरुआत पिछले कार्यकाल में ही हो गई थी लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं था। अब देश का संविधान जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। उन्होंने कुछ बड़े फैसलों का संकेत देते हुए कहा, आगे और देखते जाइए। पता नहीं, कांग्रेस किस मुंह से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रही है।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में। - फोटो : amar ujala
रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कूटनीतिक कौशल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान अब भी नापाक हरकत कर रहा है, लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलेगा नहीं।

कार्यक्रम में विधि मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रामकृष्ण यादव, टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा की जया शुक्ला उपस्थित थे।

2030 तक टॉप-3 देशों में शामिल होंगे
राजनाथ ने कहा, हम क्लीन-ग्रीन एनर्जी के लिए काम कर रहे हैं। 2030 तक हम रूस, चीन, अमेरिका में से किसी एक को पीछे छोड़कर विश्व के टॉप थ्री देशों में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश में किसी भी धर्म-समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं होगा। किसी भी धर्म के 100-50 लोग ही क्यों न हों, हम उनका अपमान नहीं होने देंगे।

'लखनऊ का विकास एकमात्र लक्ष्य'

- फोटो : amar ujala
राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ आता हूं तो विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य होता है। मेरा प्रयास है कि लखनऊ को एक सुंदर और सर्व सुविधा युक्त शहर का स्थान मिले। पीएम मोदी भी चाहते हैं कि सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, व्यवस्था का भी परिवर्तन होना चाहिए। हमारा अगला लक्ष्य 2024 तक हर घर में पाइप से पेयजल की आपूर्ति करना है।

लखनऊ में इसके लिए 298 करोड़ के काम मंजूर हो गए हैं। 8 लेन की 104 किमी की रिंग रोड के बचे हुए 30 किलोमीटर हिस्से का भी टेंडर हो गया है। बिजली के तार अंडरग्राउंड करने का भी प्रस्ताव है। फरवरी 2020 में होने वाले डिफेंस एक्सपो में देश-विदेश की नामी कंपनियां आएंगी।

यहां बड़े उद्योगों के अलावा सैकड़ों छोटे उद्योग लगेंगे, जिनसे लोगों को रोजगार मिलेगा। 1300 करोड़ रुपये से लखनऊ एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है। इन कार्यों से लखनऊ में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन

303 : यानी थ्री नॉट थ्री

- फोटो : amar ujala
राजनाथ ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में मुझे ऐतिहासिक विजय दिलाई। इसके बाद मैंने तय किया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा को 303 सीटें दिलाकर भारत के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। 303 यानी थ्री नॉट थ्री बड़ी ताकतवर होती है। हंसते हुए बोले, रक्षा मंत्री हो गया हूं न, इसलिए हथियारों की ज्यादा याद आने लगी है।

मध्य कमान मुख्यालय और गोरखा रेजीमेंटल सेंटर का दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे और युद्ध स्मारक स्मृतिका में पुष्प अर्पित किए। मध्य कमान मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य कमान ने उन्हें परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों की जानकारी दी। इसके बाद रक्षा मंत्री 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर पहुंचे।

यहां उन्होंने प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी देखा। बड़ाखाना के दौरान उन्होंने रक्षा कर्मियों और प्रशिक्षण केंद्र के रंगरूटों से खुलकर बातचीत की। उन्होंने सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के  लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें