रक्षामंत्री मनोहर परिकर 6 अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। रक्षामंत्री गुरूवार को दोपहर दो बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
इसके बाद चिल्लावी, अवध चौराहा और हजरतगंज चौराहा पर उनका स्वागत होगा।
वे डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अवंतीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
शाम चार बजे रक्षा मंत्री मनोहर परिकर गोमतीनगर विशालखंड में एक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे।