फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती : पानी की तलाश में आबादी में पहुंचे हिरन की मौत, शरीर पर गहरे जख्म, गोली मारने की भी आशंका

Tue, 22 May 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्रावस्ती में मृत मिला हिरन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रावस्ती जिले के भिनगा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हिरन का शव पाया गया। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पानी की तलाश में हिरन भटककर गांव पहुंचा होगा और कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया होगा। ग्रामीणों के अनुसार हिरन को गोली भी मारी गई है। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


भिनगा थाना क्षेत्र का सम्हारपुरवा गांव भिनगा जंगल से सटा है। जंगल से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने एक हिरन का शव देखा। ग्रामीणों के अनुसार शव पर गोली लगने के निशान हैं। उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म भी हैं।

आशंका जताई जा रही है कि पानी की तलाश में हिरन जंगल से भटकता हुआ आबादी क्षेत्र में आ गया होगा। इसी दौरान कुत्तों ने उसे नोचकर जख्मी कर दिया। आशंका ये भी जताई जा रही है कि आबादी में आने पर ही किसी ने उसका शिकार भी कर लिया होगा।
विज्ञापन


फिलहाल, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ एके शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हिरन की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें