फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav: 15 लाख 76 हजार दीपों से रोशन हुई अयोध्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें विहंगम नजारे

Mon, 24 Oct 2022 12:31 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 17
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से यह अवसर यादगार बन गया है। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी दीपोत्सव के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ करने से पहले रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सरयू तट पर आरती उतारी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 15 लाख दीपों के जलते ही राम की नगरी जगमगा उठी। पीएम मोदी ने कहा कि दीपोत्सव का यह भव्य आयोजन भारत के सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। सदियों बाद अयोध्या जगमगा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में एक से बढ़कर एक झंझावतों का सामना किया है और फिर उससे निकलकर एक गौरवशाली भविष्य का निर्माण किया है। यह सिर्फ इसलिए रहा है क्योंकि हमने दीप जलाना नहीं छोड़ा है। दीपक खुद जलकर अंधेरे को खत्म करता है। यह भारत के पराक्रम को दर्शाता है।

इस बार दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हज़ार 995 दीप जलाए गए। जो कि एक रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दिया।। आगे देखें तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के लिए बीते कई दिनों से अयोध्या को सजाया जा रहा है। नगर के 51 द्वारों को भव्य रूप दिया गया। हजारों की संख्या में लगकर वालंटियर्स ने दीप बिछाए। जिससे कुछ ही देर में अयोध्या जगमगा उठी।
विज्ञापन

3 of 17
- फोटो : amar ujala
अयोध्या की राम की पैड़ी का एक दृश्य। दीपों से सरयू का तट आलोकित हो उठा।

4 of 17
- फोटो : amar ujala
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हजारों लोगों ने अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रगति की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

5 of 17
दीपोत्सव - फोटो : amar ujala
अयोध्या के दीपोत्सव का एक विहंगम दृश्य।
विज्ञापन

6 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में 200 शिक्षकों, 150 कर्मचारियों व करीब 100 से ज्यादा पुरातन छात्रों के अलावा 22 हजार वालंटियर्स ने लगातार परिश्रम किया।
विज्ञापन

7 of 17
- फोटो : amar ujala
लाखों की दियों की रोशनी से सरयू का तट जगमगा उठा।

8 of 17
- फोटो : amar ujala
भव्य दीपोत्सव अयोध्या की पहचान बन चुका है। हर साल के आयोजन में दियों की संख्या बढ़ाई जाती है।

9 of 17
- फोटो : amar ujala
सरयू तट पर लेजर शो का आयोजन किया गया।

10 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव से सजी अयोध्या ऐसी नजर आ रही थी कि जिसने भी देखा देखता ही रह गया।

11 of 17
- फोटो : amar ujala
अयोध्या का ये रूप सामने आने में कई सदियां लगीं।

12 of 17
- फोटो : amar ujala
सदियों के संताप के बाद अयोध्या आज जगमगा रही है।

13 of 17
- फोटो : amar ujala
विश्व रिकॉर्ड ने आयोजन को यादगार बना दिया है।

14 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव पर दीपों से राम मंदिर भी बनाया गया था।

15 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपों से बनाया गया राम मंदिर का मॉडल।

16 of 17
- फोटो : amar ujala
सरयू किनारे दीपों की श्रृंखला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें