दुल्हन सी सजी रामलला की पावन नगरी अयोध्या, अभिभूत कर देंगी दीपोत्सव की तस्वीरें भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अपने राजा राम के स्वागत के लिए सज गई है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवाली पर भगवान श्रीराम का स्वागत करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के बीच सरयू घाट पर टिमटिमाते दीयों की छटा देखते ही बनती है। अयोध्या में दिवाली पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और वे श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इस अद्वितीय मौके के लिए शहर में श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क की मनमोहक सजावट की गई है। इस बार राम की पैड़ी पर 15 लाख दीये जलाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा। पूरी अयोध्या नगरी को 20 लाख दीयों से सजाया जाएगा, लेजर लाइट के मनमोहक दृश्य लोगों को अभूतपूर्व अनुभव दे रहे हैं। यहां