फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर थिरका समर्पण, हर ताल में गूंजी परंपरा

विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विवि के कलामंडपम में बिरजू महाराज कथक संस्थान की ओर से आयोजित प्रस्तुतिपरक ग्र
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित कलामंडपम में सोमवार को आयोजित बिरजू महाराज कथक संस्थान की प्रस्तुतिपरक कार्यशाला के समापन समारोह में सुर-ताल और नृत्य की अद्भुत छटा बिखरी। कुछ ही दिनों के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मंच पर अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि कला न उम्र देखती है, न अनुभव, केवल समर्पण और अभ्यास ही कलाकार को मंच तक लाते हैं।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला के समापन समारोह में मां सरस्वती की उपासना से या कुंदेंदु तुषार हार धवला... से शुरुआत हुई। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों ने कथक के शुद्ध अंग तीन ताल विलंबित व मध्य लय में प्रस्तुति दी। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। सेवानिवृत्त सीनियर प्रतिभागियों ने इस प्रस्तुति में चार चांद लगा दिए।
इसके बाद अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम... भजन की शानदार प्रस्तुति दी। शांताकारम भुजगशयनम... के जरिये विष्णु वंदना के पदों को परंपरागत कथक के शुद्ध स्वरूप को विलंबित, मध्य और दुरतलय में बांधते हुए प्रस्तुत किया गया। इसी शृंखला में उपज, आमद, परन जोड़ी आमद, थाट, तोड़े, टुकड़े, परन, तिहाई लड़ी, गत आदि भी प्रस्तुत किए गए। जा तोसे नहीं बोलूं कन्हैया... ठुमरी पर पर छेड़छाड़ और आपसी प्रेम का अद्भुत भाव लिए ब्रज का मनोहर दृश्य बाल कलाकारों ने मंच पर उतारा।
विज्ञापन

समापन कथा वाचन शैली पर आधारित एक नृत्य नाटिका विष्णु अवतार नरसिंह से किया गया। इस नृत्य नाटिका में काव्य एवं शब्द रचना आनंद दीक्षित की रही। इसे नृत्य नाटिका का स्वरूप डॉ. उपासना दीक्षित ने दिया। नृत्य नाटिका में संगीत निर्देशन व गायन भी आनंद दीक्षित का रहा। कार्यशाला की संपूर्ण प्रस्तुतियों में गायन व संगीत निर्देशन मीना वर्मा और आनंद दीक्षित जी का रहा।
इससे पहले भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और विशेष सचिव संस्कृति विभाग संजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष डॉ. कुमकुम धर, उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश तिवारी और सहायक निदेशक तुहिन द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें