फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खरगापुर में नगर निगम बनाएगा एनीमल केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निराश्रित गायों, कुत्तों व अन्य पशुओं के इलाज के लिए नगर निगम गोमतीनगर के खरगापुर में एनीमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर में निराश्रित पशुओं के इलाज के लिए अभी नगर निगम के पास अलग से कोई अस्पताल नहीं है। अभी चोटिल गायों का इलाज कान्हा उपवन में किया जाता है। यहां बेसहारा गायें भी रखी जाती हैं, लेकिन कुत्तों के इलाज को लेकर अभी कोई इंतजाम नहीं है। इंदिरानगर इलाके में आने वाले जरहरा इलाके में नगर निगम का एक पशु चिकित्सालय तो है, लेकिन वहां सिर्फ कुत्तों की नसंबदी की जाती है। घायल और चोटिल कुत्तों के इलाज की अलग से व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए नगर निगम अब एनीमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है।
सभी बेसहारा पशुओं को मिलेगा इलाज
नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि एनीमल केयर सेंटर में सभी बेसहारा पशुओं का इलाज किया जाएगा। इनमें खासकर गायें, कुत्ते आदि शामिल हैं। अभी नगर निगम के पास ऐसी व्यवस्था नहीं है, मगर शिकायतें बहुत आती हैं। इसके निर्माण की योजना पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के समय ही बनी थी, जिस पर अब काम शुरू होगा।
विज्ञापन

I
I
Iअभी एक निजी संस्था एल्डिको ग्रीन काॅलोनी में बेसहारा पशुओं के इलाज को लेकर कुछ काम कर रही है, मगर शिकायतें ज्यादा आती हैं। ऐसे में नए एनीमल केयर सेंटर के निर्माण से पशुओं के इलाज में आसानी होगी।I
विज्ञापन

I- डाॅ. अभिनव वर्मा, पशुकल्याण अधिकारी, नगर निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें