फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तो क्या नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल? प्रशासक समिति बनाने पर विचार कर रही सरकार; पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 25 Apr 2026 08:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर दोहरी स्थितियां हैं। सरकार प्रशासक समिति बनाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इस पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
UP Panchayat Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर जल्द फैसला ले सकती है। ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है, लेकिन समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने और मतदाता सूची तैयार न होने से पंचायत चुनाव समय पर कराना मुश्किल माना जा रहा है। 

विज्ञापन


ऐसे में सरकार प्रशासक समिति के माध्यम से ग्राम पंचायतों का संचालन जारी रख सकती है। पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने पर एडीओ (पंचायत) को प्रशासक बनाया जा सकता है, जो चुनाव होने तक ग्राम पंचायत का काम संभालता है। 

प्रशासक समिति को जिम्मेदारी देने पर विचार

दूसरी व्यवस्था में प्रशासक समिति बनाई जा सकती है। इसमें ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य जैसे जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है। मौजूदा स्थिति में पहली बार प्रशासक समिति को जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार हो रहा है। इसका अध्यक्ष ग्राम प्रधान हो सकता है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आगे की कार्यवाही पंचायती राज एक्ट और अदालत के रुख के अनुसार तय होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें