फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान शिक्षिका ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 02 Aug 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित त्रिवेणी नगर थर्ड निवासी शिक्षिका सुधा पाठक (42) ने शुक्रवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पति आशीष ने बताया कि कर्जदाता उन्हें फोन पर परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन

आशीष के अनुसार, प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं और ऑनलाइन क्लास भी लेती थीं। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने डेढ़ से दो लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। कुछ माह से ब्याज न चुका पाने से वह परेशान थीं। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह काम से लौटे तो पत्नी को पंखे से लटका देखा। इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह के अनुसार, परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सुधा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। आशीष के अनुसार, पत्नी कर्जदाताओं के बारे में नहीं बताती थीं और फोन आने पर परेशान हो जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें