फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान सैलून संचालक ने नहर में कूदकर दी जान

Fri, 05 Jun 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के आर्यनगर निवासी सैलून संचालक पवन कुमार शर्मा (29) ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बीबीडी स्थित इंदिरा नहर में कूदकर जान दी। उनका शव बृहस्पतिवार दोपहर किसान पथ के पास नहर में उतराता मिला।
विज्ञापन

पवन मूलरूप से रायबरेली के लालगंज के रहने वाले थे। वह ऐशबाग इलाके में सैलून चलाते थे। उनके पिता प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर पवन घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने संपर्क किया तो फोन बंद मिला। नहर में मिले शव के पास मौजूद मोबाइल की मदद से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पवन ने कर्ज ले रखा था और मानसिक रूप से परेशान थे। इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पवन के परिवार में पत्नी निधि और पांच माह की बेटी हैं। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई तहरीर दी है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें