फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंडल स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में 15 व 20 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों में मंडल स्तरीय महादेवी वर्मा व डॉ. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता की तारीख घोषित कर दी गई है। इसमें आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। विषय नारी सशक्तीकरण एक भ्रम व यथार्थ और वर्तमान जीवन प्रणाली के बीच पनपता अवसाद पर छात्र-छात्राएं पक्ष या विपक्ष में बात रखेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय महीयसी महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता 20 नवंबर को होगी। इसमें कक्षा आठ, नौ और 10 के विद्यार्थी शामिल होंगे। डॉ. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता 15 नवंबर को होगी। इसमें डॉ. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। आयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार और उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने सभी डीआईओएस को प्रतियोगिता कराने का आदेश दिया है। प्रतियोगिता में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें