फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान गिरे मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में मंगलवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान ओटी में गिरे कश्मीरी मोहल्ला निवासी बाहदशाह हुसैन (55) की बुधवार को मौत हो गई है। उनके घरवालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

बादशाह हुसैन को दिल संबंधी भी कुछ समस्याएं थीं। ओटी में वह कुर्सी से मुंह के बल गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। दामाद बहादुर के मुताबिक बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव सौंप दिया गया। बहादुर के मुताबिक ससुर ओटी तक खुद चलकर गए थे। लापरवाही से उनकी जान गई है। वे मामले की शिकायत शासन स्तर तक करेंगे। उधर, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही से इन्कार किया है। शिकायत होने पर जांच कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें