फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत: कांग्रेसियों से हुई गहन पूछताछ, दफ्तर का कमरा हुआ सील, अजय राय से भी होंगे प्रश्न

Thu, 19 Dec 2024 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Death of Congress worker:कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम कांग्रेस दफ्तर पहुंची। वहां के केयरटेकर व अन्य कार्यकर्ताओं से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने कांग्रेसियों से की पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदर्शन में आए युवा कार्यकर्ता गोरखपुर के सहजनवां निवासी प्रभात पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम कांग्रेस दफ्तर पहुंची। वहां के केयरटेकर व अन्य कार्यकर्ताओं से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज कब्जे में लेकर पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के उस कमरे को सील कर दिया है, जहां प्रभात बेहोश पड़े थे।

विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि प्रदर्शन बुलाने वाले कांग्रेस नेताओं से भी पूछताछ की जाएगी। प्रभात के फोन को कब्जे में लेकर पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आखिरी बार कब व किससे बात हुई थी। उनके चाचा गोमतीनगर के विज्ञान खंड निवासी मनीष ने पांडेय ने भी पुलिस को बताया था कि भतीजा कांग्रेस दफ्तर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मनीष को कॉल कर घटना बताने वाले शख्स से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

मनीष ने अज्ञात के खिलाफ हुसैनगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें लिखा गया है कि दो घंटे से प्रभात कांग्रेस दफ्तर में बेहोश पड़े थे। अब सवाल ये है कि केयरटेकर या अन्य कार्यकर्ता उन्हें अस्पताल क्यों नहीं ले गए। मनीष ने परिचित संदीप को वहां भेजा तब तक प्रभात के हाथ-पैर ठंडे हो चुके थे। संदीप के दबाव बनाने पर कुछ लोग प्रभात को सिविल अस्पताल लेकर गए थे।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से पुलिस की हुई बहस, प्रदेश अध्यक्ष से भी होगी पूछताछ

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
डीसीपी मध्य बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे पुलिस टीम के साथ कांग्रेस दफ्तर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दफ्तर में मौजूद राकेश शुक्ला से पूछताछ की। उनका बयान दर्ज करने के लिए थाने लेकर गई। कुछ देर बाद पुलिस टीम कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारिका को साथ लेकर जाने लगी। यह देखकर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया और दफ्तर में पूछताछ करने की बात कही। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने के बाद ही कोई कार्यकर्ता पुलिस के साथ जाएगा। इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं से बहस भी हुई। उधर, पुलिस का कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

कपड़े सुरक्षित किए, फोरेंसिक टीम करेगी जांच
डीसीपी के मुताबिक प्रभात के कपड़े सुरक्षित कर लिए गए हैं। कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रभात के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में हार्ट व विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। ये है मामल प्रदर्शन में आए प्रभात बुधवार शाम को कांग्रेस दफ्तर में बेहोश मिले थे। सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। वह एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने पीजी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर दी प्रभात को श्रद्धांजलि

कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर दी प्रभात को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला।
प्रभात की आत्मा की शांति के लिए शहर कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। सबने यहां पर शोक सभा की। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और शहजाद आलम ने कहा कि प्रभात पांडेय की छात्र संगठन से लेकर युवा कांग्रेस तक हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। इस मौके पर पार्टी नेता राजेंद्र पांडे. आरबी सिंह. किश्वर जहां. फखरुल इस्लाम. संजय श्रीवास्तव. अजय वर्मा. मो. नोमान, मनीष जायसवाल, मोहम्मद नजमी, आकिल हुसैन सीजू, जज्बी अनवर, जमाल खान, पूर्व पार्षद अजहर बाग. जेबा मलिक. रामचंद्र राम मनीष लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें