फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड में मौत: आरोपी डॉक्टर पति बोला, बेटे को जूस दिलाने गए थे, लौटे तो हो चुकी थी प्रियंका की मौत

Thu, 16 Jan 2025 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Death in Thailand: थाईलैंड में हुई मौत के मामले में आरोपी पति ने अपना पक्ष रखा है। उसने उस पूरी रात में क्या हुआ इस बात की कहानी बताई है। मालूम हो कि डॉक्टर की पत्नी प्रियंका की मौत होटल के कमरे में हो गई थी। 
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम में रहने वाली प्रियंका शर्मा (32) की थाईलैंड के होटल में हुई मौत के मामले में बुधवार को आरोपी पति डॉ. आशीष ने अपना पक्ष रखा। आशीष ने कहा, घटना वाली रात वह बेटे को जूस दिलाने के लिए होटल के कमरे से निकले थे। वापस लौटे और अपने पास रखी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर गए। बिस्तर पर प्रियंका नहीं थीं। थोड़ी देर इंतजार किया, लेकिन प्रियंका बाहर नहीं निकलीं।

विज्ञापन


आरोपी का कहना है कि आवाज देने पर प्रियंका ने कोई जवाब नहीं दिया। संदेह होने पर उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और फिर भीतर दाखिल हुआ। प्रियंका बाथ टब में डूबी मिली। आशीष ने होटल कर्मियों को सूचना दी। होटल प्रबंधन ने पटाया इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

थाईलैंड पुलिस ने कमरा सीलकर उन्हें दूसरे में शिफ्ट कर दिया था। थाईलैंड पुलिस ने उन्हें 48 घंटे तक कस्टडी में रखा था। इस दौरान उनके साथ बेटा भी था। पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था। प्रियंका के शव का दो बार पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें पुलिस ने छोड़ा, जिसके बाद वह लखनऊ लौटे।

विज्ञापन
Trending Videos

मां से लिपटने के लिए रोता रहा बेटा

प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा। - फोटो : amar ujala
एक सप्ताह से मां को अपने पास न देखकर प्रियंका का बेटा प्रियांशु मायूस है। बुधवार सुबह एयरपोर्ट से शव आशीष के घर पहुंचा। प्रियंका के मायके वाले भी पहुंच गए। उधर, मां के आने की खबर सुनकर प्रियांशु भी बाहर निकल आया। वह बार-बार मां के से लिपटने के लिए शव के पास जा रहा था। परिजनों ने मासूम को समझाया कि मम्मी सो रही हैं। इसके बाद उसे लेकर फ्लैट के भीतर चले गए।
विज्ञापन

बच्चे को लेकर खींचतान

आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala
प्रियंका के पिता सत्यनारायण का आरोप है कि उन्हें नाती से मिलने नहीं दिया गया। अगर, वह नाती से बात करते तो घटना वाली रात क्या हुआ था, वह सब बता देता। प्रियंका के घरवालों ने भी प्रियांशु से मिलने की कोशिश की। इस दौरान मासूम को अपने साथ ले जाने के लिए दोनों पक्षों में खींचतान शुरू हो गई। आशीष बेटे को देने से मना करने लगे। प्रियंका का भाई उसे साथ ले जाने पर अड़ गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें