फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC हादसे के घायलों का इलाज जारी, यहां देखें- हेल्पलाइन नंबर

Thu, 02 Nov 2017 09:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एजीएम मेदांता रेफर
विज्ञापन
रायबरेली के ऊंचाहार में हुए एनटीपीसी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। यूपी के मुख्यसचिव राजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।वहीं, इसके पहले हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए तीनों एजीएम को आज सुबह एयर एम्‍बुलेंस से मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली भेज दिया गया। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


हादसे से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि 0535-2703301, 2703401 और 9454416654, 9451794127 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कोई व्यक्ति हादसे से संबंधित जानकारी ले सकता है। खासकर यह हेल्पलाइन उन लोगों के लिए जारी की गई है, जिनके परिवारीजन प्लांट में मजदूरी कर रहे थे।

उन्हें लेने के लिए दिल्ली से तीन एयर एम्‍बुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। एजीएम को सिप्स हॉस्पिटल से अमौसी तक ले जाने के लिए जिला प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया, जिससे लोहिया पथ पर हजारों की सख्या में वाहन घंटों तक खड़े रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के प्लांट में बुधवार दोपहर 3.40 बजे बॉयलर स्टीम पाइप फटने से हादसा हुआ था। हादसे में मरने वालों की संख्या 22 से बढ़कर 26 हो गई। जिनमें सात की मौत लखनऊ और 19 की रायबरेली के अस्पतालों में ईलाज के दौरान हुई।

हादसे में एनटीपीसी के एजीएम संजीव कुमार शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव और एजीएम मिश्रीराम भी झुलस गए थे, जिन्हें कल लखनऊ रेफर किया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते आज उन्हें मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतकों की सूची


घायलों की सूची


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें