बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के मेयर पद के लिए पार्टी की उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। पार्टी ने बुलबुल गोदियाल को प्रत्याशी बनाया है। बुलबुल हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच की सीनियर एडवोकेट हैं। वो यूपी बार काउंसिल की सदस्य भी हैं।
उनके पिता रोबिन मित्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट को सीनियर वकील थे। बुलबुल ने 4 मई 2012 से मार्च 2017 तक यूपी की प्रथम महिला अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम किया है।
उनकी कई सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्थाओं में भागीदारी रही है। वो महिला डिग्री कॉलेज, शशि भूषण बालिका विद्यालय, विद्यान्त हिन्दू डिग्री कॉलेज और ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की प्रबन्धकारिणी समिति में सदस्य रही हैं।