फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी कंपनी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, गंभीर

Mon, 11 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के बाघामऊ निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी शिवम यादव पर दबंगों ने रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पिता महेश कुमार ने गाजीपुर थाने में 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी व बलवा की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महेश के मुताबिक बेटा भूतनाथ मार्केट स्थित डब्ल्यू ई विन कंपनी में काम करता है। पांच जुलाई को बेटा शाम छह बजे सहकर्मी गौरव के साथ दफ्तर के पास स्थित चाय वाला डॉट इन दुकान पर गया था। वहां पहले से एक युवक युवती के साथ बैठा था। आरोप है कि युवक अचानक उठा और बेटे से कहा तुम हमें क्यों घूर रहे हो। बेटे ने जब इस बात से इनकार किया तो हाथापाई करने लगा। इसके बाद वह चला गया। महेश का आरोप है कि दस मिनट बाद आरोपी 19 अज्ञात साथियों के साथ फिर दुकान पर पहुंचा और धारदार हथियार व रॉड से बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे के मरणासन्न होने पर आरोपी भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और बेटे को लोहिया अस्पताल ले गए। यहां शिवम के कई घंटे बेहोश रहने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें