फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज में सोमवार सुबह धुलाई के दौरान पड़ोस के घर में पानी चले जाने पर जय नारायण रोड निवासी फुटवियर कारोबारी पंकज गुप्ता पर पांच लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने इनके खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकाने और मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पंकज के मुताबिक वह घर के पास दुकान की सीढ़ियों पर लगी मिट्टी धुल रहे थे। इस दौरान थोड़ा पानी पड़ोसी फैसल के घर चला गया। यह देख वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर फैसल, तालिब, गुड्डु, अकील उर्फ राजू व इनकी मां रिजवाना ने ईंटों से हमला कर दिया। पंकज खुद को बचाने के लिए झुके तो एक ईंट उनकी भांजी परी की नाक पर लग गई। वह बेहोश हो गई। यह देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पंकज ने भांजी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता के मुताबिक फैसल, तालिब व गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें