अमीनाबाद थाना क्षेत्र के हीवेट रोड पर शनिवार को दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला करके व्यापारी को जख्मी कर दिया। इस घटना के विरोध में करीब 400 व्यापारियों ने दुकानें बंद करके हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया तो मामला शांत हुआ।
व्यापारी नेता सतीश कुमार अग्रवाल एवं अतुल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह घटना दबंगों के द्वारा व्यापारी कि वाहन को हटवा कर अपने वाहन को जबरिया खड़े करने की विवाद में हुई थी। घटना में जख्मी अजय कुमार एंड ब्रदर्स के मुखिया अंकुर अग्रवाल निवासी केशव भादुरी लेन बरूनी खंदक ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि अपराहन 3:00 बजे मनीष प्रताप सिंह (लोनिया चौहान) स्कॉर्पियो में सवार होकर आए 10-12 साथियों के साथ हमला बोल दिया। उस वक्त व्यपारी अपनी दुकान के सामने वाहन में माल लोड करा रहा।
मारपीट की इस घटना में दबंग उनके गले की सोने की चेन खींच कर ले गए। उधर, व्यापारी नेताओं ने बताया कि घटना की सूचना पाकर लाटूश रोड और आस-पास सभी बाजारों के व्यापारी नेता घटनास्थल पर पहुंच गए।
हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। पुलिस पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, पर अधिकतर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी पर कुछ नहीं शाम को खोल दिया था।