फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में बुधवार को दबंगों ने पुरानी रंजिश में नजरुद्दीन पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह काफी घायल हो गए। पुलिस ने दंपती व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुमताज डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली घायल युवक की मां मरियम के मुताबिक उनकी इरफान से पुरानी रंजिश है। बुधवार सुबह दस बजे बेटे के साथ कुछ काम से बब्बू वाली गली जा रही थीं। तभी वहां इरफान, उसकी पत्नी सगीरुन, साथी फजुल, फैजान और पाचू ने बेटे पर रॉड से हमला कर दिया। इसमें उसका सिर फट गया और वह गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपी ईंट से वार करते रहे।

बेटे को बचाने पर सगीरुन ने मरियम के हाथ में काट लिया। उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। शोर मचाने पर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। बलरामपुर अस्पताल में नजरुद्दीन की हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी पहले भी जानलेवा हमले की कोशिश कर चुके हैं। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक आरोपी फजुल को पकड़ कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें