फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे सिस्टम: मर चुके किसान को कागज में किया जिंदा, फिर बेच डाला उसके हिस्से का खेत; न्याय को भटक रही विधवा

Sat, 30 Nov 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में मर चुके किसान को कागज में जिंदा दिखाया। इसके बाद उसके हिस्से का खेत बेच डाला। विधवा पत्नी न्याय को भटक रही है। 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक वर्ष पूर्व मर चुके किसान को जिंदा बताकर उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी ढंग से जमीन बेच डाली गई। किसान की पत्नी ने जमीन खरीदने वाले सहित सहित चार के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग निवासी विमला देवी की निगोहां के उदयपुर में कृषि योग्य जमीन है। महिला के अनुसार पति अवध राज सिंह की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक माह पूर्व महिला जब अपने खेत पहुंची तो पता चला कि उनके खेत पर किसी दूसरे ने कब्जा कर लिया है। 

फर्जी ढंग से जमीन बेची गई

कब्जा करने वाले ने बताया कि उसके पास जमीन के पेपर भी है। यह बात सुन विमल के होश उड़ गए। उन्होंने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत की। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने जांच कराई तो पता चला कि महिला के मर चुके पति की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी ढंग से उनकी जमीन बेची गई थी। इतना ही नहीं बेची गई जमीन का दाखिल खारिज भी हो चुका है। 

मामले में केस दर्ज

जांच के बाद शुक्रवार की मोहनलालगंज थाने में जमीन खरीदने वाले आशियाना के हेतराम पाल व रायबरेली के कथित वकील के चंद्रा, पतौना गांव के रज्जन लाल और नगराम के भूपेंद्र नाथ के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें