फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरयू नहर में गिरे युवक का मिला शव

Mon, 03 Mar 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। फोरलेन पर स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल से एक युवक रविवार को संदिग्ध हालात में नहर में गिर गया था। युवक का शव सोमवार को गोताखोरों ने खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम औरैया टिकई निवासी सलाहुद्दीन (32) रविवार सुबह घर से पैदल दिकौली मोड़ दुकान जा रहे थे। पीछे से उनके पिता कासिम भी दुकान जा रहे थे। थकान के कारण सलाहुद्दीन सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली नहर पुल की रेलिंग पर बैठ गए थे। इसी बीच संदिग्ध हालात में वह नहर में गिर गए। पुलिस नहर में उनकी तलाश करवा रही थी। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत के बाद शव को नहर से खोज निकाला। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें