फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, इस स्थिति में मिले शव

Fri, 23 Oct 2020 04:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के जल्लाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह वेद (28) पुत्र लल्लू का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला, जबकि उसकी पत्नी मंशा देवी का शव जमीन पर बिस्तर के ऊपर पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से विषाक्त पदार्थ की एक खाली शीशी बरामद की है। जिससे माना जा रहा है कि दंपती में आपसी विवाद हुआ। जिसके बाद महिला ने जहर पीकर जान दे दी और उसके बाद उसके पति ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें